Royal enfield बुलेट को मिला नया शानदार लुक, दिखने में हैं काफी दिलचस्प

8/27/2017 10:32:35 AM

जालंधरः दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट को राजपुताना कस्टम्स ने रेसर बाइक का लुक दिया है। इस बाइक से हर गैरी जरूरी पुर्जा हटा दिया गया है। बाइक के मॉडिफिकेशन में कुल 4.25 लाख रुपए का खर्च आया है। इसमें डोनर बाइक का खर्च अलग है। रिर्पोट अनुसार इसे तैयार करने में लगभग 12 सप्ताह का समय लगा है। 

 

धूल, कूड़ा-कर्कट वगैरह से बचने के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया गया है।इसके साथ ही इसमें ट्रैकर हैंडलबार्स हैं।   इसका हेडलाइट स्लिम है और इसमेंं बीक टाइप फेंडर दिया गया है। गियर शिफ्टर को भी ग्रिल किया गया है ताकि इसका वजन कम रखा जा सके।

18 इंच के स्पोक वील्ज को काले रंग से पेंट

18 इंच के स्पोक वील्ज को काले रंग से पेंट किया गया है। इनकी राल्को 120 सेक्शन फ्रंट से रैप्ड किया गया है। वहीं, पिछला पहिया Heidenau K60 Scout 130 सेक्शन रबर के साथ रैप किया गया है। 

 

टैंक, आॅफ रोड स्टाइल वाली साइड नंबर प्लेट्स पर नीले और सिल्वर पेंट स्कीम को रखा गया है। दोनों छोर पर डिस्क ब्रेक्स हैं। इसमें मेगाफोन स्टाइल एग्जॉस्ट भी लगाया गया है। रॉयल एनफीलड बुलेट 500 27.2 बीएचपी का पावर जेनरेट करने के साथ ही 4,000 आरपीएम पर अधिकतम 41.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन को 5 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static