Hero MotoCorp की नई उपलब्धि, धनतेरस पर बेचे तीन लाख से अधिक वाहन

10/20/2017 8:05:18 PM

जालंधर- भारत की प्रसिद्व दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू मार्केट में धनतेरस के शुभ अवसर(17 अक्टूबर) पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने इस दिन भारत में रिकॉर्ड तीन लाख वाहनों की बिक्री की है। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि वैश्विक स्तर पर एक दिन में बिक्री का यह स्तर हासिल करने वाली वह पहली कंपनी है।


कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर में सात लाख से अधिक वाहनों की बिक्री की है और दूसरी तिमाही में कंपनी ने 20 लाख से अधिक वाहन बेचे हैं। वहीं यह किसी भी कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है

 

इसके अलावा उन्होने बताया कि, ‘यह त्योहारी सीजन हीरो मोटोकॉर्प के लिए शानदार रहा है। धनतेरस के दिन तीन लाख से अधिक वाहनों की बिक्री का वैश्विक रिकॉर्ड इस शानदार सीजन के दौरान हासिल हुआ है।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static