Skoda ने पेश की अपनी नई Enyaq iV vRS इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर देगी 500km की रेंज

10/27/2022 12:29:40 PM

ऑटो डेस्क. Skoda ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Enyaq iV vRS से पर्दा उठा दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार में कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5 तरह के मोड्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि ये कार 5 लोगों के लिए है और इसमें अन्य इलेक्ट्रिक एसयूवी की तुलना में ज्यादा 15 लीटर बूटस्पेस दिया गया है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...


बैटरी और रेंज


Enyaq iV vRS में 82kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 295 bhp का पावर और 458 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्कोडा का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 500km की रेंज दे सकती है। इस ईवी को मात्र 36 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 278 किमी प्रति घंटा है। यह कार 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। 


5 ड्राइविंग मोड


Skoda Enyaq iV vRS में पांच ड्राइविंग मोड - इको, कम्फर्ट, नॉर्मल, स्पोर्ट और ट्रैक्शन मिलते हैं। इसमें 585 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो अन्य कारों से 15 लीटर ज्यादा है। 


डिजाइन और फीचर्स 


Skoda Enyaq iV vRS को 'क्रिस्टल फेस' फ्रंट ग्रिल के साथ ग्लॉस-ब्लैक फ्रंट एप्रन, डोर मिरर, विंडो फ्रेम और रियर डिफ्यूजर के साथ एक स्पोर्टी डिजाइन मिलता है। इसमें 131 एलईडी स्टैंडर्ड तौर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, सैटेलाइट-नेविगेशन, ड्राइविंग डिटेल्स और 5.3 इंच का डिजिटल कॉकपिट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Content Writer

Parminder Kaur