Škoda ने शुरू किया मेड इन इंडिया Kushaq SUV का निर्यात, 2011 से कंपनी विदेशों में भेज रही है गाड़ियां
10/4/2022 4:25:50 PM

ऑटो डेस्क. Škoda Auto ने भारतीय लोगों के दिलों में अच्छी जगह बनाई है। भारत में Škoda की गाड़ियों को खूब पसंद किया जाता है। कंपनी भारत में बनने वाले अपने वाहनों को विदेशों में भी बेच रही है। हाल ही में Škoda ने Kushaq SUV को भारत से बाहर बेचना शुरू कर दिया है। कंपनी इस लेफ्ट हैंड स्टीयरिंग वाली कार को अरब देशों में एक्सपोर्ट कर रही है। Škoda Auto Volkswagen समूह के पांच ब्रांडों - स्कोडा, फॉक्सवैगन, ऑडी, पोर्श और लेम्बोर्गिनी के भारतीय क्षेत्र का प्रबंधन करती है।
Škoda ने इस साल सितंबर में वर्टस और टाइगुन एसयूवी का एक्सपोर्ट शुरू किया था। Kushaq SUV एक्सपोर्ट होने वाली तीसरी कार है। कंपनी साल 2011 से अपने वाहनों का एक्सपोर्ट कर रही है। Škoda ने सबसे पहले कुछ अफ्रीकी देशों में एक्सपोर्ट शुरू किया था। इस समय कंपनी 44 देशो में अपनी कारों का निर्यात कर रही है, जिसमें दक्षिण अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका, अफ्रीका, भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया और अरब देश शामिल हैं।
Škoda Auto Volkswagen इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पीयूष अरोड़ा ने एक बयान में कहा- 'स्कोडा कुशाक इस साल एक्सपोर्ट की जाने वाली तीसरी मेड इन इंडिया कार है। समूह पहले ही भारत से करीब 5.5 लाख कारों का निर्यात कर चुका है।'