खरीदना चाहते हैं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 तो आपको करना होगा इतने दिनों का इंतजार
10/26/2020 1:41:56 PM
 
            
            
            
            
            ऑटो डैस्क: रॉयल एनफील्ड के मोटरसाइकिल्स का इस त्योहारी सीज़न में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कंपनी के सबसे अधिक बिकने वाले मोटरसाइकिल्स में से एक है, जो अपनी रेट्रो लुक की वजह से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस त्योहारी सीज़न में अगर आप इस रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिल को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस मोटरसाइकिल को पाने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ा सकता है, क्योंकि इस मोटरसाइकिल पर अलग-अलग शहरों में काफी लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।
| वेटिंग पीरियड | |
| दिल्ली | 45 दिन | 
| मुंबई | 1 महीना | 
| चेन्नई | 15-20 दिन | 
| कोलकाता | 2-3 महीने | 
| पुणे | 1 महीना | 
| हैदराबाद | 30-45 दिन | 
अब तक तीन बार बढ़ चुकी हैं कीमतें
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 BS6 की कीमतें लॉन्च के बाद से अब तक तीन बार बढ़ाईं जा चुकी हैं। कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की कीमत में हाल ही में 1837 रुपये का इजाफा किया है। इस मोटरसाइकिल की कीमत वर्तमान में 1.61 लाख रुपये से लेकर 1.86 लाख रुपये तय जाती है।
इंजन
क्लासिक 350 में 346cc का BS6 सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड UCE थम्पर इंजन लगा है जो 19.3PS की पावर और 28Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।


