महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी Kia EV6, देती है 708km की रेंज
11/18/2022 4:42:50 PM
ऑटो डेस्क. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कार्स और बाइक्स का काफी शौक है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कार कलेक्शन में नई गाड़ी शामिल की है, जिसका नाम Kia EV6 है। एमएस धोनी के कार के साथ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।यह कार भारत में दो वेरिएंट Kia EV6 GT Line और Kia EV6 GT Line AWD में उपलब्ध है। Kia EV6 GT Line की कीमत 59.95 लाख रुपये और Kia EV6 GT Line AWD की कीमत 64.95 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, लेकिन अभी ये पता नहीं चल पाया है कि एमएस धोनी ने कौन-सा वेरिएंट खरीदा है।

वीडियोज में धोनी नई किआ ईवी6 में क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ बैठते नजर आ रहे हैं। इस कार में 77.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 229 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 350kW DC चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। ये कार 708 किलोमीटर की रेंज देती है।
फीचर्सNew Beast added to @msdhoni car collection! 😇🔥 pic.twitter.com/Zs87U0yFmi
— DIPTI MSDIAN (@Diptiranjan_7) November 17, 2022
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाले 12.3 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही सेफ्टी के मामले में 8 एयरबैग्स, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, मल्टी कोलिजन ब्रेक असिस्ट, एबीएस, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।


