बोलेरो और बोलेरो नियो में महिंद्रा ने दिया नया लोगो, जल्द डिलीवर होंगे दोनों अपडेटेड मॉडल्स
9/16/2022 2:36:53 PM

ऑटो डेस्क. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने लोगो को चेंज किया है। महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो आपको जल्द ही नए लोगो के साथ देखने को मिल सकती है। इन दोनों अपडेटेड मॉडल्स को कंपनी के वेबसाइट में शामिल कर लिया गया है। महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो को नए लोगो के साथ डीलर यार्ड में देखा भी गया था। अब इन्हें जल्द ही नए लोगो के साथ डिलीवर किया जा सकता है। इन दोनों कारों में और कोई बदलाव नहीं किया गया है, सिर्फ लोगो ही चेंज किया गया है।
महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो में नया ट्विन पीक लोगो सामने ग्रिल, व्हील हब्स, टेलगेट व स्टीयरिंग व्हील पर देखने को मिलता है। दोनों कारों की तस्वीरें कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं और नया लोगो कई जगहों पर दिया गया है। महिंद्रा ने सबसे पहले नया लोगो एक्सयूवी700 दिया था और तब से कंपनी अपनी कारों को नए लोगो के साथ लॉन्च कर रही है। बोलेरो और बोलेरो नियो में नया लोगो देने के बाद अब कंपनी थार व एक्सयूवी300 को अपडेट करेगी।
इंजन
महिंद्रा बोलेरो में 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर एमहॉक75 डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं बोलेरो नियो में एमहॉक100 डीजल इंजन मिलता है, जो 100 बीएचपी का पावर और 260 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करने में सक्षम है। दोनों ही इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।