किआ इंडिया के लिए बेहद शानदार रहा सितंबर महीना, कंपनी ने की 25,857 यूनिट्स की बिक्री

10/2/2022 1:46:34 PM

ऑटो डेस्क. किआ ने काफी कम समय में इंडियन मार्केट में अच्छी जगह बना ली है। कंपनी के लिए सितंबर महीना बेहद शानदार रहा। किआ इंडिया ने सितंबर में 25,857 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी का कहना है कि इस साल में यह पहली बार है जब कंपनी ने बड़ी संख्या में इतनी गाड़ियां बेची हैं। फेस्टिव सीजन को देखते हुए अगले महीने और भी अधिक बिक्री के संकेत मिल रहे हैं।

PunjabKesari

किआ इंडिया सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022


किआ इंडिया ने सितंबर में सेल्टोस की 11,000 यूनिट, सॉनेट की 9,291 यूनिट, कैरेंस की 5,233 यूनिट और कार्निवल की 333 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने सितंबर में कुछ 25,857 यूनिट्स बेची। पिछले साल 2021 में किआ ने सितंबर में 14,441 यूनिट्स बेची थी। अब साल 2022 में 11,416 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई है। मतलब साल भर में 79 फीसदी की ग्रोथ हुई है।

PunjabKesari

किआ इंडिया का निर्यात भी शानदार


किआ भारत से बड़ी संख्या में वाहनों का निर्यात भी करती है। हाल ही में 1.5 लाख यूनिट एसयूवी का निर्यात किया है। इस आंकड़े को हासिल करने के बाद किआ ने अन्य सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी अब तक 95 देशों में 1.50 लाख यूनिट से ज्यादा वाहनों का निर्यात कर चुकी है। किआ ने ये आंकड़ा भारत में लॉन्च के बाद केवल तीन वर्षों में हासिल किया है। किआ सबसे ज्यादा सेल्टोस, सॉनेट और कैरेंस का निर्यात करती है। कंपनी ने साल 2019 में भारत से निर्यात शुरू किया था। भारत से निर्यात होने वाली किआ की पहली कार सेल्टोस एसयूवी थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News

static