भारत का पहला E85 स्कूटर, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा बड़ा फ्यूल टैंक... टू-व्हीलर बाजार में हलचल

7/26/2026 10:53:05 PM

ऑटो डेस्कः भारतीय टू-व्हीलर बाजार में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच होंडा ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। कंपनी ने भारत का पहला E85 फ्यूल से चलने वाला स्कूटर होंडा ADV 160 पेश किया है, जिसने 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो' में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह एक मैक्सी-स्टाइल एडवेंचर स्कूटर है जो न केवल स्टाइलिश है, बल्कि पर्यावरण और जेब दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

क्या है E85 टेक्नोलॉजी और इसके फायदे?
E85 का अर्थ है कि यह स्कूटर 85 फीसदी एथेनॉल और मात्र 15 फीसदी पेट्रोल के मिश्रण पर आसानी से चल सकता है। एथेनॉल, पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता होता है, जिससे राइडर्स के रोजाना के सफर का खर्च काफी कम हो जाएगा। इस तकनीक को ग्रीन फ्यूल की दिशा में एक बड़ी क्रांति माना जा रहा है क्योंकि यह प्रदूषण कम करने में भी सहायक है।

दमदार इंजन और शानदार फीचर्स

  • इंजन: इसमें 157cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • डिजाइन: इसका लुक किसी रेसिंग या ऑफ-रोडिंग बाइक जैसा है। इसमें मस्कुलर बॉडी पैनल, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और ट्विन एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं।
  • सुविधाएं: राइडर की सहूलियत के लिए इसमें ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट की, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 30 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।

सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान
होंडा ने इस एडवेंचर स्कूटर में सुरक्षा के आधुनिक फीचर्स जोड़े हैं। इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (ट्रैक्शन कंट्रोल) दिया गया है, जो गीली या फिसलन भरी सड़कों पर पहियों को फिसलने से बचाता है। इसके अलावा, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल एबीएस (ABS) का सपोर्ट है। खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए इसमें शोवा (Showa) के रियर ट्विन सब-टैंक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है।

यह स्कूटर न केवल शहर की सड़कों के लिए बल्कि लंबे हाईवे सफर और ऑफ-रोडिंग के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। जानकारों का मानना है कि भविष्य में यह भारतीय बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News

static