Isuzu ने BS6 इंजन के साथ भारत में लॉन्च किए D-Max और S-Cab कमर्शियल व्हीकल्स

10/14/2020 5:46:19 PM

ऑटो डैस्क: इसुज़ु ने BS6 इंजन के साथ अपने D-Max और S-Cab कमर्शियल व्हीकल्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें से D-Max की कीमत 8.38 लाख रुपये व S-Cab की कीमत 9.24 लाख रुपये बताई गई है। इन दोनों की बुकिंग्स कंपनी के सभी डीलरशिप व ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गईं हैं। इनकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

Isuzu D-Max और S-Cab कमर्शियल व्हीकल्स को कई बदलावों व अतिरिक्त फीचर्स के साथ इस बार कंपनी लेकर आई है जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

सबसे पहले बात करते हैं इसुज़ु डी-मैक्स की तो इसे कुल तीन वेरिएंट्स सुपर स्ट्रांग (8.38 लाख रुपये), स्टैण्डर्ड (8.28 लाख रुपये) व कैब चेसिस (7.84 लाख रुपये) में लाया गया है। इसका BS6 सुपर स्ट्रांग मॉडल 1710 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता रखता है, वहीं इसका स्टैण्डर्ड मॉडल 1240 किलोग्राम भार उठा सकता है।

PunjabKesari

अब बतातें हैं इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब के बारे में, तो इसके BS6 मॉडल को कंपनी दो स्टैण्डर्ड वेरिएंट्स (9.82 लाख रुपये) व हाई राइड (10.07 लाख रुपये) में लेकर आई है। सभी की कीमतें एक्स-शोरूम, मुंबई हैं।

PunjabKesari

इसुज़ु डी-मैक्स में किए गए हैं बहुत बदलाव

इसुज़ु डी-मैक्स के डिजाइन में कई बदलाव किए गये हैं, जिस वजह से इसकी लुक काफी आकर्षक लगती है। इसमें नई ग्रिल तथा नया बोनट लगाया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो रूफ रेल, साइड स्टेप, ड्राप डाउन टेल गेट, एक्सटर्नल रियर व्यू मिरर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्रंट व रियर बम्पर, फ्रंट स्क्फ प्लेट और रेडिएटर ग्रिल आदि दी गई है।

PunjabKesari

इसके इंटीरियर को डुअल टोन कलर स्कीम के साथ पियानो ब्लैक एक्सेंट में रखा गया है, कम आवाज के लिए इंसुलेटेड केबिन इसमें मिलता है। इसके सीट अपहोल्स्ट्री व स्टीयरिंग व्हील में भी बदलाव किए गए हैं।

PunjabKesari

सुरक्षा का रखा गया खास ध्यान

सुरक्षा के लिहाज से इसुज़ु डी-मैक्स में पार्किंग कैमरे के साथ सेंसर क्लाइमेट कंट्रोल, कई एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और मल्टी इन्फोर्मेशन डिस्प्ले दी गई है। इसके फ्रंट पैसेंजर सीट को भी स्लाइड किया जा सकता है। यह अब पहले से सुरक्षित हो गई है।

PunjabKesari

2.5 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन

इसुज़ु डी-मैक्स व एस कैब में 2.5-लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 78 बीएचपी की पॉवर और 176 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 220mm की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static