भारत में लॉन्च हुई BS-6 हुंडई ग्रैंड i10, शुरुआती कीमत 6.03 लाख रुपये
2/20/2020 11:40:15 AM
ऑटो डैस्क: हुंडई ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार ग्रैंड आई10 के बीएस6 मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 6.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कम्पनी ने इस कार की बुकिंग्स फरवरी महीने की शुरुआत में शुरू की थी और अब इसे जल्द उपलब्ध किया जाएगा।
Variants | Price |
Magna (Solid) | Rs 6.03 Lakh |
Magna (Metallic) | Rs 6.07 Lakh |
Sportz (Solid) | Rs 6.55 Lakh |
Sportz (Metallic) | Rs 6.59 Lakh |
Magna CNG (Solid) | Rs 6.35 Lakh |
Magna CNG (Metallic) | Rs 6.39 Lakh |
1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
नई ग्रैंड आई10 को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और सीएनजी की ऑप्शन के साथ लाया गया है। कार का पेट्रोल मॉडल 81 बीएचपी की पावर व 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। आपको बता दें कि इस कार के डीजल इंजन ऑप्शन को कम्पनी पिछले साल ही बंद कर चुकी है।