Geneva Motor Show 2018: साइज में बड़ी व पावरफुल है BMW की नई X4

3/15/2018 10:04:55 AM

जालंधर : जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कम्पनी BMW ने वर्ल्ड डेब्यू करते हुए नई X4 M40d SUV को लॉन्च किया है। यह कार मौजूदा मॉडल BMW X4 G02 से 8.1 सैंटीमीटर्स लम्बी व 3.7 सैंटीमीटर चौड़ी है। नई जैनरेशन की इस कार के डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें बेहतर 6.5 इंच का इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है वहीं अलग से एक और 10.3 इंच की स्क्रीन लगी है जो कार के फंक्शन्स को कन्ट्रोल करने में मदद करती है। 

 

6 सिलैंडर इंजन

BMW X4 M40d SUV में  B57 ट्विन टर्बो 6 सिलैंडर इंजन लगा है जो 326 hp की पावर व 680 nm का टार्क पैदा करता है। इस इंजन से यह कार 0 से 100 km/h की स्पीड पर महज 4.9 सैकेंड में पहुंच जाती है। इसकी कीमत को लेकर कम्पनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static