साधारण मकैनिक ने बनाई पानी के साथ चलने वाली कार
3/16/2016 12:24:43 PM
जालंधर: मध्य प्रदेश के एक मकैनिक ने ऐसी कार विकसित की है जो पेट्रोल, डीजल, गैस के साथ नहीं बल्कि पानी के साथ चलती है। अब आपको पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी और न ही प्रदूषण की। पानी के साथ चलने वाली कार का वीडियो और इसकी स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस कार को मध्य प्रदेश के 44 साला राइस मुहम्मद मकरानी ने बनाया है जो पेशे से एक मकैनिक है और सिर्फ 12वीं के पास है।
इन्होंने इस कार का पेटैंट भी करवा लिया गया है जिसके आधार पर इस कार का निर्माण चीन की एक कंपनी करेगी। पानी के साथ चलने वाली इस कार में चालक समेत 4व्यक्ति बैठ सकते हैं। कार में एक टैंक लगाया गया है जिसमें पानी भरा जाता है साथ ही केमिकल और चूना भी भरा जाता है जिससे ऐसेटिलेन गैस बनती है जो कार को चलाने में मदद करती है। इस गैस के साथ कोई प्रदूषण नहीं होता और कार की स्पीड भी अच्छी-खासी बनी रहती है।

