वीडियो के साथ लॉन्च हुआ विंटेज गेम का नया डेमो

3/16/2016 11:29:40 AM

जालंधर: सिस्टम शॉक गेम को सबसे पहले 1994 में लॉन्च किया गया था जिसे गेमर्स ने काफी पसंद किया और कुछ ही समय में यह गेम दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हो गई। हाल ही में 20 साल बाद नाईट डाइव स्टूडियो की टीम ने इस सिस्टम शॉक गेम को रीडिवेल्प कर इसकी एक डेमो वीडियो लॉन्च की है जो गेम प्ले के साथ रोमांच का अनुभव देती है।  

इस सिस्टम शॉक गेम को रिइमेजनिंग तकनीक से बनाया गया है साथ ही इसके यूजर इंटरफ़ेस और ग्राफ़िक्स को Unity (गेम इंजन) ने विकसित किया है जो रियलिटी का अनुभव देते हैं। यह गेम आपको रोमांच के साथ बेहतरीन ग्राफ़िक्स पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इसे कुछ ही महीनो में लॉन्च किया जाएगा। इस गेम के गेम प्ले को आप उपर दी गई डेमो वीडियो में देख सकते है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static