Coronavirus पार्टी की सलाह देने पर Twitter ने लिया एक्शन, ब्लॉक किया अकाउंट

3/27/2020 2:02:35 PM

गैजेट डैस्क: माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कोरोना वायरस पार्टी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। कम्पनी ने The Federalist नाम का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया है, क्योंकि इस अकाउंट ने COVID-19 से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया, जिस वजह से इसे अस्थाई रूप से लॉक किया गया है। 

  • The Federalist नाम के इस ट्विटर अकाउंट के जरिए युवा और स्वस्थ्य लोगों से नोबल कोरोनावायरस ‘chickenpox parties’ का आयोजन करने को कहा गया था। ऐसे में ट्विटर ने अस्थाई रूप से अकाउंट को तो ब्लाॉक किया ही है साथ ही उन पर मौजूद ट्विट्स को भी डिलीट कर दिया है, जो कंपनी के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

ट्विटर की प्रतिक्रिया

Twitter ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वायरस से संबंधित फेक न्यूज में भारी वृद्धि हुई है। हालांकि, कंपनी इससे निपटने पर काम कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Related News

static