हर पल टी-20 मैचों से अपडेट रखेंगे ये एप्स
3/15/2016 10:29:20 AM
जालंधर : टी-20 विश्व कप-2016 शुरू हो गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, पढ़ाई से लेकर जाॅब करने वालों तक सबमें टी-20 का क्रैज है। ऐसे में यह सम्भव नहीं है कि आप हर बार मैच के लिए समय निकाल सकें लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप मैच की जानकारी से अपडेट न हों। आपके पास स्मार्टफोन तो होगा ही और यह एप्स इसका समाधान कर सकते हैं। इन एप्स की मदद से टी-20 में क्या-क्या हो रहा है इस बारे में सारी जानकारी मिलेगी।
Cricbuzz Cricket Scores & News
लोकप्रिय वैबसाइट Cricbuzz का यह एप मैच की लाइव अपडेट्स देता है और पुश नोटिफिकेशन भी मिलती हैं। यह एप क्रिकेटरों और टीमों की आईसीसी रेटिंग की प्रदान करता है।
BCCI
इस एप में आपको टी-20 विश्व कप-2016 के सभी मैचों के लाइव अपडेट्स के साथ-साथ आगे के आईपीएल तथा भारतीय क्रिकेट से संबन्धित सभी अपडेट्स मिलेंगी।
Yahoo Cricket
याहू क्रिकेट में आपको क्रिकेट लाइव अपडेट्स के साथ साथ कई अन्य खास जानकारी भी मिलती है।
ICC World Twenty20 India 2016
इस में आपको बॉल-टू-बॉल अपडेट्स के साथ-साथ पूरा स्कोरकार्ड मिलेगा। साथ ही इसमें मैच के कुछ खास पलों के वीडियोज भी देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा टी-20 विश्व कप-2016, क्रिकेट मैचों और देश-विदेश में क्या हो रहा है इस बात की जानकारी के लिए पंजाब केसरी एप भी डाऊनलोड कर सकते हैं। एप डाऊलनोड करने के लिए इस लिंक कर क्लिक करें - https://goo.gl/LvIWfB (एंड्राॅयड) , https://goo.gl/miq9w0 (एप्पल एप स्टोर)।

