क्या आपने खेली है यह गेम, एक महीने में 100 मिलियन बार हुई डाऊनलोड

8/9/2016 11:14:35 AM

जालंधर : लगभग एक महीने पहले एक ऑगमेंटेड रियलिटी गेम को लांच किया गया था। इस गेम के लांच होने के 2 दिन बाद ही नाइनटेंडो के शेयर भी चढ़ गए थे। अगर आप अंदाजा लगा रहे हैं तो आप सही हैं, हम पोकेमाॅन गो की ही बात कर रहे हैं। अब इस गेम में नया मुकाम हासिल कर लिया है।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय ऑगमेंटेड रियलिटी गेम पोकेमाॅन गो को एक महीने में गूगल प्ले पर 100 मिलियन डाऊनलोड्स हो चुके हैं और इसकी डाऊनलोडिंग अभी भी चल रही है। हालांकि इसमें उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जो एपीके फाइल डाऊनलोड कर पोकेमाॅन गो खेल रहे हैं।

इस गेम के बारे में रोचक बात यह भी है कि इसे चाइना, भारत और साऊथ कोरिया जैसे मुख्य बाजारों में अभी तक लांच नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी यह आंकड़ा सिर्फ गूगल प्ले का है आई.ओ.एस. के बारे में तो बात भी नहीं की गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static