पौधों की संभाल करने में मदद करेगा नया ''SMART POT'' (देखें वीडियो)

1/21/2016 5:54:44 PM

जालंधर: अगर आप कम समय होने के कारण पौधों की संभाल नहीं कर पा रहे तो अब आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है क्यों कि अब एक ऐसा SMART flower POT बनाया गया है जिसके साथ आप आसानी से घर में ही पौधे लगा सकते है और उनकी संभाल भी कर सकते हैं।

इस तकनीक को फ्रांस की इलैक्ट्रॉनिक कंपनी पैरट ने डिवेलप किया है। कंपनी के मुताबिक इस ''पैरट पोट'' के अंदर कई सैंसर लगाए गए हैं, जो पौधो के सही विकास के लिए तापमान, प्रकाश, नमी और खाद की मात्रा को मापता है। इसके साथ आसानी से यह भी पता लगाया जा सकता है कि पौधे को पानी और सूरज की रौशनी सही मात्रा में मिल रही है या नहीं। पौधे से संबंधित सारी जानकारी आपको आपके स्मार्ट फ़ोन पर ''flower Power'' एप के ज़रिये उपलब्ध की जाएगी।

इस POT में दो लीटर तक पानी भरा सकता है जो कई पौधों के लिए एक हफ़्ते तक पानी की पूर्ति करता है, पैरट कंपनी इस POT को अप्रैल में बाज़ार में उपलब्ध करेगी और इसके साथ-साथ ही एप भी जारी की जाएगी जिस में 7000 पौधों के बारे में जानकारी दी होगी। इसके बारे में और जानने के लिए आपको उपर दी गई वीडियो पर क्लिक करना होगा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static