आपके बेहद काम की हैं गूगल के ये 5 एंड्रॉयड एप्स

1/20/2020 1:34:55 PM

गैजेट डैस्क: गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बहुत सी ऐसी एप्स उपलब्ध की हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बनाती हैं। आज हम आपको ऐसी 5 एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो यूजर्स के निजी डाटा को प्रभावित किए बिना उनके काम को आसान बना देंगी। आइये जानते हैं इन एप्स के बारे में...

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड एप

इस एप के जरिए यूजर किसी भी सर्वे में भाग लेकर या लोकल गाइड के तौर पर कमाई कर सकते हैं, हालांकि इसमें की कई कमाई से आप गूगल से जुड़ी चीजें खरीद पाएंगे।

गूगल कीप एप

इसमें यूजर किसी भी काम को लेकर रिमाइंडर सैट कर सकते हैं व नोट्स और लिस्ट्स को सेव करके रखने की ऑप्शन भी इसमें दी गई है।

गूगल ट्रिप्स एप

यह एप यूजर को यात्रा से जुड़ी सलाह देती है। वहीं यूजर को ट्रैफिक साधनों से जुड़ी जानकारी भी इस एप में मिलती है।

गूगल फिट एप

यूजर अपनी फिटनेस एक्टिविटी पर नजर इस एप के जरिए रख सकते हैं। इसे युवा काफी पसंद करते हैं।

गूगल क्लासरूम एप

इसके जरिए यूजर्स असाइनमेंट, होमवर्क और जरूरी गाइडेंस अध्यापक से ले सकते हैं। इसे छात्रों के लिए काफी काम की एप कहा जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

static