Mortal Kombat XL के लिए उपलब्ध होंगे करैक्टर्स और स्किन पैक्स (देखें वीडियो)

1/21/2016 11:47:01 AM

जालंधर: Mortal Kombat की बात की जाए तो इस गेम को मिडवे गेम्स ने 1992 में डिवेल्प कर पहली बार शो किया था और इसके बाद इसकी पूरी टीम को Warner Bros द्वारा अर्जित कर लिया गया था। अब इस गेम की डेवलपमेंट टीम ने कई वर्षो तक लगातार महनत करने के बाद नई गेम Mortal Kombat XL को 3/1/2016 को लांच किया है।

इस गेम में इम्प्रोवमेंट्स और एडिशन करते हुए स्टूडियो में इसके नए वरजन को प्रकाशित किया गया है जिसमें कई नए कंटेंट शामिल किए गए जैसे स्किन पैक्स, करैक्टर्स आदि। 

इस गेम के नए Kombat पैक 2 को 1 मार्च 2016 को रिलीज़ किया जाएगा और सबसे पहले यह प्लेस्टेशन 4 और एक्स बॉक्स वन पर उपलब्ध होगी और रिलीज़ के कुछ समय बाद इसे PC प्लेटफॉर्म्स के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा। इसके बारे में और जानने के लिए आपको उपर दी गई वीडियो पर क्लिक करना होगा।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static