यामाहा निकेन की प्री बुकिंग 17 मई से होगी शुरू

4/23/2018 6:13:51 PM

जालंधर- दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने 45वें टोक्यो मोटर शो के दौरान अपनी तीन टायर्स वाली बाइक निकेन को पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने यूरोपियन ग्राहकों के लिए इस बाइक की बुकिंग को 17 मई से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इस बाइक के भारत में लांच होने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बाइक को भारत में भी जल्द ही लांच किया जा सकता है।

 

डायमेंशन

कंपनी ने बाइक के डायमेंशन की जानकारी दी है जिसमें इसकी लंबाई 2150mm है, चौड़ाई 885mm और ऊंचाई 1250mm है। इसके साथ ही बाइक में ट्रिपल सिलेंडर इंजन दिया गया है।

 

फीचर्स 

यामाहा निकेन में 15-इंच के फ्रंट व्हील्स दिए गए हैं जो डुअल-ट्यूब अपसाइड-डाउन फोर्क्स के साथ लगाए गए हैं। इनकी मदद से हर परिस्थिति में भी बाइक का बैलेंस किया जा सकता है।

 

 

पावर डिटेल्स 

कंपनी ने अपनी इस तीन पहियों वाली बाइक में तीन-सिलेंडर वाला 847CC का इंजन दिया गया है। कंपनी ने बताया कि यह ज्यादा डिस्प्लेसमेंट वाली मल्टी-व्हीलर बाइक है जिसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया गया है।

 

LMW टेक्नोलॉजी

इस बाइक को LMW टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इस टेक्नोलॉजी से बाइक को मोड़ते वक्त बेहतरीन ग्रिप मिलती है और तेज रफ्तार में मोड़ने पर भी इसका बैलेंस नहीं बिगड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static