महज 2 मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Redmi 5 का 32GB गोल्ड वेरिएंट
3/20/2018 12:24:02 PM
जालंधर : कम कीमत 4G स्मार्टफोन्स से दुनिया भर में नाम बनाने वाली कम्पनी शाओमी ने अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन रेडमी 5 की नई रेंज को पहली बार आज 12 बजे उपलब्ध किया। इसे सबसे पहले ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइड एमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया जहां सिर्फ 2 मिनटों में इसका 8,998 रुपए वाला 32GB गोल्ड वेरिएंट आउट ऑफ स्टोक हो गया हालांकि इस स्मार्टफोन को खरीदने की चाह रखने वाले लोगों के लिए 5 मिनट के बाद विशलिस्ट शुरू की गई लेकिन वह भी 10 सैकिंड में फुल हो गई। वैसे इस सेल की समय अवधि 1 घंटे की निर्धारित की गई थी।
वहीं कुछ समय बाद इसका 7,998 रुपए वाला 16 GB गोल्ड वेरिएंट, 7,998 रुपए वाला 16 GB ब्लैक वेरिएंट व 8,998 रुपए वाला 32 GB ब्लैक वेरिएंट भी आउट ऑफ स्टॉक हो गया और इनकी विशलिस्ट भी बहुत तेजी से फुल हो गई।
रेडमी 5 के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.7 इंच HD+ |
प्रोसैसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 |
कैमरा | फ्रंट - 5 MP, रियर - 12 MP |
बैटरी | 3300mAh |
सेक्योरिटी | फिंगरप्रिंट सेंसर |
ऑपरेटिंग सिस्टम | MIUI 9 (एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित) |