Vu ने नई तकनीक से लैस लांच किए 3 Smart TV

9/15/2017 2:09:24 PM

जालंधरः लोकप्रिय स्मार्ट टीवी ब्रांड Vu ने बुधवार को अपने अत्याधुनिक और नई तकनीक से लैस 3 नए टीवी लांच किए है। इन TVs में Pop Smart TV, Office Smart TV और Premium Smart TV शामिल है। ये सभी स्मार्ट टीवी विभिन्न आकारों, विशेषताओं और विभिन्न कीमतों के साथ उपलब्ध हैं। 

 

Vu Technologies की CEO और डिजाइन प्रमुख देविता सराफ ने कहा, “Vu TV की नई टीवी श्रृंखला, आज की पीढ़ी के लिए अभूतपूर्व और बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। भारत में टेलीविजन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इनोवेशन के लिए वे सबसे आगे हैं, हमें भारतीय युवा और पेशेवरों के लिए सबसे शानदार तकनीक पेश करने पर गर्व है। “

 

Vu Pop Smart TV 

यह टीवी 32 इंच, 43 इंच और 49 इंच के स्क्रीन आकार में उपलब्ध है। यह टीवी Make in India प्रॉडक्ट्स हैं और कंपनी का दावा है कि ये विंडोज़ और मैकबुक दोनों से कास्टिंग सपोर्ट करते हैं। Pop Smart TV के अन्य स्मार्ट फीचर्स में स्मार्टफोन से टेलीविजन को नियंत्रित करना, एंड्रॉइड और iOS डिवाइस से TV पर फोटो, वीडियो और म्यूजिक प्ले करना और Hungama, Eros Now, YuppTV, Ted और Daily Motion जैसे चैनलों का सपोर्ट शामिल है।

 

Vu Office Smart TV

यह TV 49 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के स्क्रीन आकार में उपलब्ध है। इसमें एक built-in computer और Windows OS मौजूद है। इस तरह से आप इसमें Microsoft applications जैसे कि Word, PowerPoint और Excel आदि सीधे टीवी स्क्रीन पर चला सकते हैं। इसमें 32GB स्टोरेज स्पेस भी है साथ ही यह वायर्ड और वायरलेस कनेक्टिविटी दोनों का समर्थन करता है।

 

Vu के Premium Smart TV

आखिर में बता करें Vu के Premium Smart TV की तो यह TV क्वाड-कोर इंटरनेट वीडियो प्रोसेसर द्वारा संचालित और है और Licensed Youtube और Netflix सपोर्ट के साथ प्रीमियम OS पर चलता है। Premium Smart TV को 32 इंच, 39 इंच, 43 इंच, 49 इंच और 55 इंच के स्क्रीन आकारों में पेश किया जा रहा है। यह टीवी सभी DLNA सपोर्ट से सक्षम है, जिसे Wi-Fi या लैन पर कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफ़ोन से कंटेंट शेयर करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static