साल 2017 में सबसे ज्यादा विवादों में रही ये एप्स

12/25/2017 8:29:37 PM

जालंधर- अाज के समय मेें स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके है और इसमें शामिल एप्स के उपयोग से हमारे रोजमर्रा के कई जरुरी काम बड़ी अासानी से हो रहे है। वहीं वर्तमान समय में प्रतिदिन कई एप्स लांच होती है जिन्हे यूजर्स द्वारा अलग- अलग तरह की प्रतिक्रियाए दी जाती है। अाज हन अापको उन एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2017 में काफी विवादो में रही हैं। अाइए जानते हैं इनके बारे में...

 

1. Yik Yak: यह एप्प लोगों को 10-मील के दायरे में गुमनाम रूप से पोस्ट करने की अनुमति देती है, जिससे लोग इसे साइबर-क्राइम जैसी घटनाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

2. Truecaller: यह एक कॉलरआईडी एप्प है जो कॉलर को पहचानती है और आपको उसका नाम बताती हैं। इससे यूजर्स के डाटा, व्यक्तिगत विवरण अादि का गलत इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

 

3. Telegram: यह एप्प इस साल काफी सुर्खियो में रही क्योंकि कथित रूप से आईएसआईएस सदस्यों द्वारा इसका इस्तेमाल किया गया।

 

4. Clean Master: इस एप्प के द्वारा 2017 में यूजर्स के डाटा को इक्ट्ठा कर उसे बाहरी सर्वर पर भेजने के काफी अारोप सुनने को मिले हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static