शानदार पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं तो ये 5 टीवी. बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

9/22/2017 2:28:39 PM

जालंधरः क्या आप अपने पुराने टीवी से बोर हो चुके हैं और नया टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। अगर सोच रहे हैं तब तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती हैं। क्योंकि आज हम आपको उन 5 टॉप टीवी के बारे में बताएंगे जिनमें बेहतर फीचर्स तो शामिल है ही साथ काफी हाई तकनीक से लैस भी है। आइए जानिए भारत के 5 टॉप टीवी के बारे में...

 

LG 4K Ultra HD LED IPS Smart TV

49-inch LG 4K LED Smart TV अल्ट्रा एचडी रिजोल्यूशन में मूल तस्वीर की तुलना में अच्छे कलर प्रदान करता है। इसकी कीमत 1,49,000 रुपए है। 

 

Sony Bravia Full HD Smart LED TV

49-inch Sony Bravia full HD LED Smart TV स्लिम डिजाइन के साथ एक बेहतरी एक्सपीरियंस देता है।  इसकी कीमत 69,378 रुपए है। 

 

Sony HD Ready LED TV

32-inch HD ready LED TV को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह धूल को अंदर नहीं आने देता। इंटरफेस क्षेत्रीय भाषाओं में भी नेविगेशन अनुमति देता है। 

 

TCL 4K UHD LED Smart TV

65-inch smart LED TV एंड्राइड ओएस गूगल प्ले स्टोर और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट इंटनेट कंटेंट पर काम करता है। आप इसमें यूएसबी स्टीक, हार्ड डिस्क, लैपटॉप/पीसी की मदद से कंटेंट को शेयर कर सकते हैं।

 

Samsung Full HD Smart LED TV

सैमसंग 32-inch smart LED TV में एप mirroring, स्मार्ट शेयर फीचर और कंटेंट शेयरिंग है, जिसे मोबाइल और यूएसबी से शेयर किया जा सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static