Xiaomi Mi 6c की नई लीक तस्वीर से डुअल रियर कैमरे का हुअा खुलासा

10/13/2017 5:01:39 PM

जालंधर- चीनी कंपनी शाओमी Mi 6c नाम के अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। वहीं हाल ही में एक चीनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का नया रेंडर लीक हुआ है, जिससे इस नए स्मार्टफोन का डिजाइन पता चला है।

 

इस लीक तस्वीर के अनुसार शाओमी Mi 6c काफी पतले बेजल्स के साथ है और इसमें फ्रंट पर होम बटन दिया गया है जोकि शायद फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। इस लीक से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि इस स्मार्टफोन में इन-हाउस सर्ज S2 चिपसेट है। वहीं इसकी कीमत 1699 युआन यानी लगभग 16,742 रूपए होगी।

 

इसके अलावा इस रेंडर से पता चलता है कि शाओमी Mi 6c ग्लास व मैटल बॉडी के साथ है। इसके साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा सैटअप दिया गया है जोकि फोन के बैक पैनल पर है। 

 
बता दें कि पिछली खबरों में इस बात की जानकारी मिली थी कि ये शाओमी Mi 6c सर्ज S2 प्रोसेसर के साथ होगा। इसमें डबल साइडेड वाला 2.5D कर्व्ड ग्लास डिजाइन है जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन Mi 6 से अधिक कहा जा रहा है।
 
वहीं इसमें 5.15 इंच का फुल HD डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन 1080 x 1920 पिक्सल्स है। ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स के साथ होगा जिसमें एक वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज सुविधा के साथ है और इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है। बता दें कि इस स्मार्टफोन की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही पता चलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static