एप्पल इवेंट में लॉन्च हुई बेहतरीन फीचर्स से लैस नई डिवाइसिस

9/13/2017 4:19:22 AM

जालंधर : एप्पल ने मंगलवार देर रात आई फोन 8 और आई फोन 8 प्लस लांच किए हैं। आई फोन 8- 32, 128 और 256 जी.बी. में आएगा जबकि आई फोन 8 प्लस- 64 और 356 जी.बी. में लांच किया गया है। आई फोन 8 की कीमत 699 डॉलर (44,736 रुपए) और आई फोन 8 प्लस की कीमत 799 डॉलर (51,136 रुपए) रखी गई है। इसके साथ ही कम्पनी ने आई फोन एक्स यानी आई फोन 10 भी लांच कर दिया है। 

 

इस फोन में होम बटन नहीं है और पूरा फोन ऐज टू ऐज एक स्क्रीन की तरह है। इस फोन में फेस आई.डी. सैंसर लगा है, जो आपके चेहरे को पहचान कर फोन को ऑनलॉक करेगा। फोन की कीमत 999 डॉलर (63936 रुपए) रखी गई है। आई फोन 8 में 4.7 इंच की स्क्रीन है जबकि आईफोन 8 प्लस में 5.5 इंच की स्क्रीन है। फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसमें डीप पिक्सल के लिए नई तकनीक के सैंसर लगाए गए हैं। इस फोन में आप फोर के वीडियो बना सकते हैं जिसमें 60 फ्रेम प्रति सैकेंड का वीडियो आएगा और वीडियो की क्वालिटी 2 मिलियन टाइल प्रति सैकेंड की होगी। आईफोन 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और पोटरेट मोड और लाइटिंग सुविधा भी दी गई है। फोन का डिजाइन ग्लास और एल्यूमिनियम से तैयार किया गया है और इसमें रेटिना ए.डी. डिस्पले है। 


कीमत -

आई फोन 8  8 प्लस आईफोन X
699 डॉलर से   799 डॉलर से 999 डॉलर से
32 जी.बी. 256 जी.बी 64 जीबी
128 जी.बी. 64 जी.बी. 256 जीबी

                           
आईफोन 8 के फीचर -
- ग्लास और एल्यूमीनियम डिजाइन
- रेटिना एच.डी. डिस्पले विद ट्रयू टोन
- ए-11 बोयोनिक
- 12 एम.पी. कैमरा
- कुआड एल.ई.डी. ट्रयू टोन फ्लैश
- स्लो सिंक फ्लैश        
- टच आई.डी.
- एल.टी.ई. एडवांस
- ब्लूटुथ 5.0
- स्टीरियो स्पीकर्स
- वाटर एंड डस्ट रसिस्टैंस
- वायरलैस चार्जिंग
- तेजी से चार्जिंग की सुविधा


एप्पल वाच की सीरीज-3 में एप्पल ने वाच पर ही कॉलिंग की सुविधा भी दी है। आप के फोन के सारे कान्टैक्ट घड़ी में जुड़ जाएंगे और आप इसी घड़ी से सैल्यूलर सुविधा भी हासिल कर सकेंगे। घड़ी में एप्पल ने हार्ट स्टडी नामक फीचर जोड़ा है जो आप की धड़कनों की गति का हिसाब रखेगा। एप्पल के इस फीचर को भविष्य में कम्पनी के हैल्थ सैक्टर में उतरने के तौर पर देखा जा रहा है।


एप्पल वाच ने रॉलैक्स और ओमेगा को पछाड़ा -
एप्पल वाच अब दुनिया की नम्बर-1 वाच बन गई है। पिछले साल कम्पनी ने एप्पल वाच की बिक्री में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कम्पनी के सी.ई.ओ. टिम कुक ने कहा कि सेल के लिहाज से एप्पल वाच दुनिया की नम्बर-एक वाच बन गई है। इस हिसाब से एप्पल ने रॉलैक्स और ओमेगा को भी पछाड़ दिया है।


एप्पल ने लांच किया फोर के टी.वी. -
कम्पनी ने एप्पल टी.वी. (फोर के) भी लांच किया है। एप्पल टी.वी. के 32 जी.बी. वर्जन की कीमत 149 डॉलर रखी गई है जबकि फोन के बर्जन 32 जी.बी. की कीमत 179 डॉलर व 64 जी.बी. की 199 डॉलर है। 

 

एप्पल वाच के फीचर -
- सैल्यूलर सुविधा
- जी.पी.एस.
- स्विम प्रूफ
- डुअल कोर प्रोसैसर 70 प्रतिशत ज्यादा तेज     
- डब्ल्यू 2 वायरलैस चिप
- बोरोमैट्रिक एल्टीमीटर
-18 घंटे बैटरी बैकअप
- ओ.एस.-4


इन देशों में होगी उपलब्ध -
- आस्ट्रेलिया
- कनाडा 
- चीन 
- फ्रांस
- जर्मनी  
- जापान 
- स्विट्जरलैंड
- यू.के.
- अमरीका

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static