कम उम्र के वैज्ञानिको में नीना गुप्ता ने बनाया अपना नाम

1/11/2016 12:37:09 PM

जालंधर: नीना गुप्ता ने भारत में गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की है जिससे यह कम उम्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओ में से एक बन गई हैं। हाल ही में इन्होंने 70 साल पुरानी गणित की एक समस्या को सुलझा दिया है। इस गणित की प्रॉब्लम को Zariski Cancellation Conjecture कहा जाता है।

नीना ने गणित की समस्याओ को सुलझा कर इंडियन नेशनल साइंस अकेडमी अवार्ड (INSA) को जीता है और (2014) में रामानुजन पुरस्कार भी प्राप्त किया है। अब यह INSA में फुल टाइम काम कर रही है और इसके साथ (टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई) और (इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट, कोल्कता) के साथ भी जुड़ी हुई हैं। 

इन सभी उपलब्धियों के बाद भी नीना पूरा श्रेय अपने पिता को देती है और इसके साथ उन का कहना है कि उनके पति भी उनके पिता की तरह ही सपोर्ट करते है। नीना गुप्ता लड़कियों को शिक्षित करने के खिलाफ लोगों के लिए उदाहरण और मिसाल बन कर सामने आई हैं। हमें इस बात को समझना चाहिए कि एक महिला को शिक्षित करने से हम कई समस्याओं के मूल कारण को खत्म कर सकते है जैसे गरीबी और जनसंख्या आदि।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static